जिज्ञासा - अज्ञात को जानने की उत्सुकता

0

Quote by Vishal Rai


जिज्ञासा क्या है?

जिज्ञासा अज्ञात को जानने की उत्सुकता है। यह तथ्यों को सीखने और ज्ञान प्राप्त करने की उत्तेजना है। जब कोई व्यक्ति प्रश्नों के उत्तर ढूंढता है, तो जिज्ञासा उसे जानकारी प्राप्त करने के लिए प्रेरित करती है। जिज्ञासा मन को ज्ञान के अथाह सागर में गोता लगाने के लिए उत्सुक करती है। जिज्ञासु लोग सदैव सवाल पूछते हैं और जानकारी प्राप्त करने के लिए सदैव सक्रिय रहते हैं।

 

जिज्ञासा क्यों आवश्यक है?

मानव सभ्यता के पास जो कुछ भी है वह किसी की जिज्ञासा का ही परिणाम है। अगर जिज्ञासा न होती तो मानव सभ्यता के पास पहिया, वाहन, कंप्यूटर और स्मार्टफोन जैसे उपकरण नहीं होते। जिज्ञासा खोज, जांच और अध्ययन के लिए ईंधन का काम करती है।

 

मानव सभ्यता ने पाषाण युग में शिकार पर निर्भर रहने से लेकर इक्कीसवी सदी में अंतरिक्ष में पहुंचने तक का सफर तय किया है। ये उपलब्धियां जिज्ञासा के कारण ही संभव हो सकीं। इसीलिए, एक सभ्यता को फलने-फूलने और प्रगति करने के लिए, जिज्ञासा उतनी ही आवश्यक है जितना की भोजन, प्राकृतिक संसाधन, एक मजबूत अर्थव्यवस्था और प्रशासन। इसलिए, जिज्ञासा कभी वैकल्पिक नहीं हो सकती। मानव सभ्यता को  हमेशा जिज्ञाशु लोगो की आवश्यकता रहेगी।

 

अगर आप ऐसे ही लोगों में से एक हैं यानि की जिज्ञाशु हैं तो यह वेबसाइट आपके लिए ही बनी है। यहां हम रहस्यों और अनसुलझे पहेलियों का पता लगाएंगे और पृथ्वी, अंतरिक्ष, नई प्रौद्योगिकियों और मानवता से जुड़े काल्पनिक सवालो और संभावनाओं की दुनिया में गोता लगाएंगे।

 

सबसे दिलचस्प सवालों की शुरुआत "क्या होगा अगर ..." से होती है और यह ब्लॉग ऐसे ही सवालों के जवाब देने के लिए बना है। तो, भविष्य में इस तरह की दिलचस्प पोस्ट के लिए इस वेबसाइट को बुकमार्क करें। आप हमारे संपर्क पृष्ठ का उपयोग करके अपने विचारों और कल्पनाओ को भी भेज सकते हैं या कमेंट सेक्शन में अपना कमेंट पोस्ट कर सकते हैं।

 

इस पोस्ट के साथ संभावनाओं और कल्पनाओ की दुनिया में एक रोमांचक यात्रा की शुरुआत होने जा रही है। नई पोस्ट देखने के लिए आप हमारी वेबसाइट पर पुनः विजिट कर सकते हैं।

 

अगर आप इस आर्टिकल को इंग्लिश में पढ़ना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें।

  

धन्यवाद! 

 

 

 

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)